Home News Posts उत्तराखंड कांवड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभः गंगा पूजन के लिए हर की पैड़ी...

कांवड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभः गंगा पूजन के लिए हर की पैड़ी पहुंचे डीएम व एसएसपी हरिद्वार

0
490


हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गबर्याल एवं एसएसपी अजय सिंह द्वारा आज संयुक्त रूप से हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना एवं दुग्धाभिषेक कर विधिवत रूप से कावड़ मेला 2023 का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी सहित शासन/प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों द्वारा गंगा जल लेने हर की पैड़ी पहुंचे कांवड़ियों को पेयजल की बोतलें एवं फलाहार वितरित कर सकुशल यात्रा की शुभेच्छा प्रकट की। कार्यक्रम के दौरान गंगा सभा के प्रतिनिधि एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here