Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh जेल के गेट पर हुई क्रास फायरिंग में एक की मौत, दूसरा...

जेल के गेट पर हुई क्रास फायरिंग में एक की मौत, दूसरा गिरफ्तार

0
402

बिजनौर। शुक्रवार रात जिला कारागार के मुख्य गेट पर हुई क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बदमाश व उसका साथी हत्या के प्रयास में बंद एक बदमाश को उसकी जमानत मिलने के बाद जेल के ही गेट पर उसकी हत्या करने के लिए आये थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिजनौर नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8.15 बजे क्रॉस फायरिंग में एक बदमाश विशाल शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य आरोपी रौनक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि दोनों आरोपी हत्या के प्रयास में बंद राजन (23) निवासी शादीपुर गांव को जान से मारने आए थे। बताया कि 30 जून को राजन को जमानत पर रिहा किया गया था। राजन जिला कारागार के मुख्य गेट से बाहर आया, तो उसी वक्त घात लगाए हुए दोनों आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिला जेल चौकी पर तैनात कांस्टेबल राजीव और एएसआई रंजीत कुमार ने आरोपियों को पकड़ना चाहा, तो विशाल के साथी रौनक ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें क्रास फायंरिग में आरोपी विशाल शर्मा को गोली लग गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। क्रॉस फायरिंग में कांस्टेबल राजीव और एएसआई रंजीत कुमार भी घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मिर्यों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गिरफ्तार बदमाश रौनक से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया कि, घटनास्थल से 2 तमंचे 315 बोर, 2 खोखा कारतूस और 10 जिन्दा कारतूस एक हीरो स्पलेंडर बाइक को बरामद किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here