Home News Posts उत्तराखंड धर्मनगरी में बोरे में मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

धर्मनगरी में बोरे में मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

0
640

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में आज सुबह एक युवती की बोरे में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती को हाथ—पांव बांधकर कटृे में डाला हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कटृे से बाहर निकाला और शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह चौकी क्षेत्र में पुल के नीचे बोरे के पड़े होने की राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बहादराबाद थानाध्यक्ष और शांतरशाह चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब बोरे को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए, बोरे में एक युवती का शव था। जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका के संबंध में जानकारी ली तथा शिनाख्त के प्रयास किए, किन्तु मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अधिकारियों ने मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here