Home News Posts World अमेरिका के टेक्सास में एक मॉल में बंदूधारी ने 9 लोगों को...

अमेरिका के टेक्सास में एक मॉल में बंदूधारी ने 9 लोगों को मारी गोली

0
601

न्यूयॉर्क। अमेरिका के टेक्सास के डलाश शहर में एक मॉल में एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में 9 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना टेक्सास प्रांत के एलन में स्थित मॉल की है, रविवार 7 मई को दिन-दहाड़े एक युवक लड़ाकू वर्दी में राइफल लेकर मॉल में घुसा और वहां मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और फर्श पर खून फैल गया। गोलियों की गूंज से मॉल परिसर गूंज उठा. वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर बाद वहां सिर्फ चीख-पुकार ही सुनाई दे रही थी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची।
पुलिस ने अपने बयान में कहा कि हमलावर मारा जा चुका है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि हमलावर ने फायरिंग करने के बाद खुद को गोली मारी या फिर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हुई। वहीं, गोलीबारी में जख्मी हुए लोगों को एंबुलेंस में कई अस्पताल ले जाते देखा गया। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि घायलों में कई की हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here