Home News Posts उत्तराखंड आकांक्षा गुप्ता को भारतीय वैश्य महासंघ ने सम्मनित किया

आकांक्षा गुप्ता को भारतीय वैश्य महासंघ ने सम्मनित किया

0
703

देहरादून। वैशाखी के शुभ दिन उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली देहरादून निवासी कु आकांक्षा गुप्ता को भारतीय वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया।
इस अवसर पर भारतीय वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय गोयल जी ने कहा की समाज की बेटियां आज प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।उन्होंने बिटिया को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के बताए गए आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलकर समाज में खड़े अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाकर उनकी सेवा का व्रत लें। सेवा और न्याय का जज्बा सदैव कायम रखें।
अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर माता-पिता तथा विशेष रूप से अपने चाचा को देने वाली कु आकांक्षा ने कहा की यदि बेटियां ठान लें तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। ईश्वर में आस्था,कठिन परिश्रम,समय प्रबंधन, लक्ष्य को प्राप्त करने की अटूट इच्छाशक्ति तथा सकारात्मक दृष्टि से किए गए सतत प्रयास से कठिन मंजिल भी आसान हो जाती है। बेटियों के माता-पिता से उन्होंने आव्हान किया कि बेटियों को खूब पढ़ायें तथा उन्हें आगे बढ़ाएं। बेटियों को खेलने भी दें,जब वह खेलेंगी तभी तो खिलेंगी।
इस अवसर पर जीएमएस मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, महासचिव शिखर कुच्छल,मीडिया प्रभारी संजय गर्ग, उपाध्यक्ष वंदना गोयल, सह सचिव अंजू अग्रवाल, आलोक गोयल, कमलेश अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता, रविंद्र गुप्ता,श्रीमती सपना गुप्ता आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here