Home News Posts उत्तराखंड प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, दोनो गिरफ्तार

प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, दोनो गिरफ्तार

0
595


हरिद्वार। गुमशुदा की तलाश में जुटी पुलिस ने विवाहेत्तर संबंधों के चलते बुने गए हत्या के षड़यंत्र का पर्दाफाश करते हुए गुमशुदा के शव को बरामद कर कातिल विवाहिता एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा अवैध सम्बन्धों का खुलासा होने पर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि बीती 22 मार्च को गुमशुदा हेमेन्द्र के पिता मोहरपाल पुत्र मुन्सी सिंह निवासी ग्राम धनौरा जिला शाहजहाँपुर, हाल निवासी ब्रहमपुरी काला गेट सिडकुल हरिद्वार की शिकायत पर थाना सिड़कुल में गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गयी थी। जांच के दौरान पुलिस ने गुमशुदा हेमेन्द्र एवं उसकी पत्नी रिंकी उर्फ किरण के मोबाईल की कॉल डिटेल मंगाई। कॉल डिटेल का अवलोकन करने पर पुलिस को पता चला कि एक संदिग्ध नम्बर से रिंकी उर्फ किरन की लगातार बातचीत होती है। साथ ही यह भी सामने आया कि उक्त संदिग्ध नम्बर व गुमशुदा हेमेन्द्र सिंह की अन्तिम लोकेशन थाना भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत एक ही स्थान पर पायी गयी। पूछताछ मे रिंकी उर्फ किरन द्वारा पुलिस को सहयोग नहीं किया गया साथ ही उक्त अज्ञात नम्बर की आईडी मौहम्मद शारूफ को पहचानने से इन्कार व फोन पर बात करने से स्पष्ट मना कर दिया। जिस पर पुलिस द्वारा जब रिंकी उर्फ किरण से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह नम्बर उसके प्रेमी शारूफ का है। जिस पर पुलिस ने मौहम्मद शारुफ अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उन दोनो के बीच चल रहे अवैध प्रेम प्रसंग के बीच मृतक हेमेन्द्र उर्फ सौरभ द्वारा उन्हे रंगे हाथ पकड लिया गया था। जिस पर विवाद होने के बाद उसने व रिंकी ने हेमेन्द्र को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
योजना के अनुसार 11 मार्च को गुमशुदा हेमेन्द्र को दावत के बहाने भगवानपुर बुलाया और शराब पिलाकर देर रात रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या करने के उपरांत शव को नहर में फेंक दिया। जिस शव थाना बडगांव पुलिस द्वारा दिनांक 19 मार्च को ग्राम सिमलाना से बरामद करते हुए नियमानुसार शव का अन्तिम संस्कार किया जा चुका था। जिसके कपड़ों को परिजनों द्वारा पहचाना गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त रस्सी, ट्रक व मृतक का मोबाईल फोन बरामद किया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here