Home News Posts राष्ट्रीय दिल्ली को दहलाने की साजिश का खुलासा, 8 देशी हैंड ग्रेनेड बरामद

दिल्ली को दहलाने की साजिश का खुलासा, 8 देशी हैंड ग्रेनेड बरामद

0
683

नई दिल्ली। दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने नॉर्थ आउटर दिल्ली इलाके में एक सूचना के आधार पर 8 देशी हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन बमों को होलांबी कलां इलाके के एक खेत में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है. पूछताछ में ये जानने की कोशिश की जा रही है कि इन बमों का इस्तेमाल कहां पर किया जाना था. पुलिस ने अपने बम डिस्पोजल दस्ते को भी मौके पर बुलाया है ताकि इन बमों को निष्क्रिय किया जा सके। पिछले साल भी 25 अप्रैल को दिल्ली के आरके पुरम एरिया के मोहम्मदपुर गांव में एक हैंड ग्रेनेड मिला था। गांव के झंडू पार्क में कोने में पड़े पुराने ग्रेनेड में जंग लगा हुआ था और उसकी पिन भी निष्क्रिय हो चुकी थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एनएसजी को भी मौके पर बुलाकर जांच कराई थी। ग्रेनेड में मिट्टी लगी हुई थी। इसके चलते माना जा रहा था कि ये खुदाई के दौरान किसी को मिला होगा, जिसने अपना पीछा छुड़ाने के लिए उसे पार्क के कोने में फेंक दिया होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here