Home News Posts उत्तराखंड कोरोना से निपटने की तैयारियों को परखा

कोरोना से निपटने की तैयारियों को परखा

0
524

राज्य में अभी हालात सामान्यः धन सिंह
चार धाम यात्रा के मद्देनजर जांच बढ़ाएंगे

देहरादून। देश की राजधानी दिल्ली और केरल तथा महाराष्ट्र और गुजरात जैसे कई राज्यों में लगातार बढ़ते कोरोना केसों के कारण आज और कल देशभर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मॉक ड्रिल के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को परखा जा रहा है। उत्तराखंड की राजधानी दून में आज स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल का दौरा कर खुद कोरोना से निपटने की तैयारियों को परखा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में अभी कोरोना की स्थिति सामान्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आने वाले समय में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि होती है तो उस स्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनेशन में कोरोना मरीजों के लिए 100 बेड की सुविधा उपलब्ध है हमारे पास ऑक्सीजन, वैल्टीनेटर बेड भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं तथा दवाओं की कोई कमी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में अभी 30—35 के आसपास नए मरीज रोज मिल रहे हैं तथा कुछ लोगों की कोरोना के कारण मौत भी हुई है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा मामले देहरादून में सामने आ रहे हैं। भले ही स्थिति अभी सामान्य सही लेकिन स्थिति को देखते हुए उन्होंने जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
यहां यह उल्लेखनीय है कि देश में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप बढ़ता दिख रहा है केरल और दिल्ली में अप्रत्याशित रूप से कोरोना मरीजों की संख्या बड़ी है। बीते कल केरल में 1800 तथा दिल्ली में 600 नए मामले आए हैं तथा देश भर में 7 लोगों की मौत हुई है जिसके कारण केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सभी राज्यों से 10 और 11 अप्रैल को अपने राज्यों में मॉक ड्रिल के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं की जांच परख करने को कहा गया था। धन सिंह रावत का कहना है कि हम अपनी तैयारियों को लेकर सतर्क है। देश में बढ़ते कोरोना के प्रभाव के कारण अब सक्रिय केसों की संख्या 33 हजार के पार पहुंच चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here