May 25, 2026खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग 89 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है।आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान विकासखंड कार्यालय परिसर में शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसुविधाओं को नई दिशा देने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लगभग 89 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक “दीदी की लाइब्रेरी”, 7.50 लाख रुपये की लागत से नवीनीकृत,आधुनिकीकृत व्यायामशाला भवन तथा 26.50 की लागत से विकासखंड सभागार के आधुनिकीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ये सभी सुविधाएं क्षेत्र के विघार्थियों, युवाओं एवं आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी तथा शिक्षा विकास की नई संभावनाओं को गति देंगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार होती है। खटीमा में स्थापित की गई दीदी की लाइब्रेरी विघार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह पुस्तकालय छात्रों को शांत एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराएगा, जिससे वे अपने लक्ष्य निर्धारण के साथ बेहतर तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं सीमांत क्षेत्रों के अनेक प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों की कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सुविधाओं से वंचित रह जाते थे। नई लाइब्रेरी ऐसे विघार्थियों के लिए वरदान साबित होगी,यहां उपलब्ध पुस्तकों, अध्ययन सामग्री से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी करने का अवसर मिलेगा। यह पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, इसी क्रम में इस लाइब्रेरी का संचालन भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा संचालित किया जयेगा जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का प्रत्येक युवा अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सके। इसके लिए शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ—साथ आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। खटीमा में स्थापित यह लाइब्रेरी आने वाले वर्षों में हजारों विघार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यायामशाला भवन के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण को भी युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। आधुनिक उपकरणों एवं बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित व्यायामशाला युवाओं को फिटनेस, खेलकूद और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में सहायक होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
May 25, 2026मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक उम्मीद पोर्टल पर दर्ज वक्फ संपत्तियों के ब्योरे की भी नियमित जांच हो देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निजी आवास, खटीमा से समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम सभाओं में स्थित सरकारी भूमि की भी जांच की जाए।मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों की जांच भी की जाए। उन्होंने कहा इस अभियान में तेजी लाते हुए त्वरित सुनवाई की जाए एवं भू कानून का उल्लंघन पाए जाने पर भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य में स्थित शत्रु संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा वक्फ संपत्तियों का ब्योरा, उम्मीद पोर्टल पर दर्ज किए जाने की नियमित समीक्षा हो। साथ ही इस ब्योरे की भी नियमित जांच की जाए।मुख्यमंत्री ने कहा अन्य राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंस की जांच भी की जाए एवं आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को चिन्हित भी किया जाए।जनसेवा केंद्रों की जांच एवं अवैध राशन कार्ड बनाकर सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रहे अपात्र लोगों को चिन्हित करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए। मुख्यमंत्री ने संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए वेरिफिकेशन ड्राइव में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।आगामी मानसून को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों को पूर्व तैयारियाँ समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रत्येक जिले में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने आंतरिक क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने, ग्रीष्मकालीन समय को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहाँ कहीं भी पानी की समस्या या तकनीकी दिक्कत हो, उसे तत्काल प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में अनावश्यक ऊर्जा कटौती किसी भी स्थिति में न हो।उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश बिजली कटौती आवश्यक हो, तो इसकी पूर्व सूचना स्थानीय स्तर पर समय रहते आम जनता तक पहुँचाई जाए, जिससे लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर आने वाले श्रद्धालुओं से निरंतर फीडबैक भी लिया जाए और प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों के आधार पर व्यवस्थाओं में भी सुधार किया जाए। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा रूट पर पीने के पानी की समुचित उपलब्धता बनाए रखने तथा ट्रैफिक की प्रभावी कार्ययोजना के भी निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मानसखंड यात्रा के अंतर्गत कैंची धाम बाईपास निर्माण कार्य को आगामी माह तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि एवं उघान विभाग के माध्यम से पॉली हाउस, एप्पल मिशन, कीवी मिशन जैसी संचालित अनेक योजनाओं को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए, बल्कि वास्तविक रूप से किसानों तक उनका लाभ पहुँचाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि और बागवानी के क्षेत्र में परिणाम आधारित कार्य संस्कृति अपनाने की आवश्यकता है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का लक्ष्य पूरा हो सके।मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को और अधिक तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जोशीमठ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून से पहले आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता एवं निगरानी बढ़ाई जाए।
May 25, 2026क्या देश के राजनीतिक फलक और सिस्टम में कोई बड़ा बदलाव होने जा रहा है? या फिर परिवर्तन का यह शोर सिर्फ एक सामान्य प्रतिरोध तक ही सीमित है इस दौर में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो कुछ भी घटित हो रहा है उसका जो प्रभाव आम आदमी की जिंदगी पर पड़ रहा है उसे सिर्फ सामान्य बात मानकर आगे नहीं बढ़ा जा सकता है यही कारण है कि इस समय सोशल मीडिया पर होने वाली पूरी चर्चा इसी सवाल के इर्द—गिर्द घूम रही है। बात चाहे पीएम मोदी के आर्थिक संकट की घोषणा की हो और लोगों से राष्ट्रीय हित में अपने खर्चों में कटौती करने की हो अथवा सीजेआई का कॉकरोच और पैराडाइज वाले बयान की हो अथवा दीपके द्वारा डिजिटल प्लेटफार्म पर कॉकरोच जनता पार्टी के गठन की तथा सरकार द्वारा उनके अकाउंट को राष्ट्रीय एकता व संप्रभुता को खतरा बताकर उसे बैन करने की हो। कोई भी घटना सामान्य नहीं कहीं जा सकती है। महज 5 दिन में कॉकरोच जनता पार्टी की फॉलोइंग का 2 करोड़ से ऊपर पहुंच जाना कोई मामूली घटना नहीं है। और न इस पार्टी द्वारा बताई गई वह पांच प्राथमिकताएं सामान्य बात है जिसमें सेवानिवृत्ति जजों को राज्यसभा की सदस्यता पर बैन से लेकर एक देशवासी का वोट काटने पर मुख्य चुनाव आयुक्त को राष्ट्रीय द्रोह में जेल भेजने और दल बदलू नेताओं पर आजीवन प्रतिबंध जैसी बातें कही गई है। इजरायल—ईरान युद्ध के बीच लाल सागर के अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग को रोके जाने और अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा छेड़े गए टैरिफ वार तक सब कुछ अत्यंत ही गंभीर बातें हैं। जिनका असर पूरे विश्व की आबादी पर पड़ रहा है। असल में इनमें से कोई भी समस्या एक दिन में या अचानक पैदा नहीं हुई है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति इन समस्याओं को लेकर यह सोच बैठा है कि इनका समाधान रातों—रात निकल आएगा तो उसकी सोच गलत है। कोई भी सरकार या किसी भी राष्ट्र का सिस्टम अगर इतना सड़ चुका हो और दीमक ने उसमें लाखों छेद कर दिए हो तो फिर उसे आप किसी छोटे प्रयास से नहीं सुधार सकते हैं। इसके लिए या तो आपको बड़ी सर्जरी करनी पड़ेगी? या फिर पूरे ही सिस्टम को समाप्त कर नईं इमारत खड़ी करनी पड़ेगी। बीते दिनों हमने बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों में जो कुछ देखा था वह सिस्टम के खिलाफ एक जनाक्रोश ही था। जिसे जेन जे के नाम से जाना गया। भारतीय जनता पार्टी जो देश में बीते 12 सालों से सत्ता में है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रयासों से इतनी डरी हुई है कि उसे ऐसा लगता है अब देश के युवा सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर ही चैन से बैठेंगे। भाजपा ने अपने शासन के 12 सालों में अगर कुछ भी ऐसा किया होता जैसा उसके नेता कहते रहे हैं तो शायद उसकी आज वैसी हालत नहीं होती जिन युवाओं और महिलाओं के वोट पर भाजपा सत्ता में है वह भी जानते हैं कि उनके साथ धोखा किया गया है। अभी हलिया चुनाव में तमिलनाडु में जनता ने जिस तरह से राष्ट्रीय दलों को नकारते हुए टीवीके को सत्ता के शीर्ष पर बैठा दिया गया उस चुनावी नतीजे का संदेश भाजपा और कांग्रेस जैसे दोनों दलों को समझने की जरूरत है। भले ही कॉकरोच जनता पार्टी कुछ करें न करें लेकिन उसने सरकार तथा सिस्टम को जड़ से हिला तो दिया ही है। देश के आम आदमी और युवाओं के सामने जब मरता क्या न करता जैसी स्थिति अगर है तो इसमें संशय भी नहीं होना चाहिए। देश की राजनीति में कुछ भी और कभी भी हो सकता है जो राजनीति ही नहीं सिस्टम को बदलकर रख दे। कब होगा? कैसे होगा? यह आने वाला समय ही बताएगा।
May 24, 2026देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में रन फॉर हेल्थ दौड़ का आयोजन किया गया। यह आयोजन सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ होकर सचिवालय एटीएम चौक पर ही समाप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संतोष बड़ौनी अपर सचिव एवं श्री दीपक जोशी अध्यक्ष, सचिवालय संघ उपस्थित रहे।सचिवालय परिवार की कार्मिकों के बीच रन फॉर हेल्थ का आयोजन का उद्देश्य पूरा सचिवालय – दौड़ेगा के नारे के साथ सदस्यों को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में सचिवालय परिवार की 80 से अधिक महिला तथा पुरुष सदस्यों ने प्रतिभाग किया ।सभी प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय तिथि पुरस्कार के साथ सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष ललित चन्द्र जोशी, महासचिव राजेंद्र जोशी, मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट ,रीता कौल, प्रमिला टम्टा, गोदावरी रावत, भुवन चंद जोशी, दिनेश घींगा ,सुभाष लोहनी, विद्यादत्त जोशी, भूपेंद्र सिंह, गजपाल सिंह सहित अनेक सदस्यों उपस्थित थे।
May 24, 2026जरूरतमंद परिवार के जीवन में आशा की नई किरण लाया जिला प्रशासनदेहरादून। मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सार्थक रूप देते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। ब्रह्मपुरी निवासी दिव्यांग मनीष शर्मा, जिन्होंने 1 वर्ष पूर्व अपनी जान की परवाह किए बिना हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ रहे चार बच्चों की जान बचाई थी, जो आज स्वयं कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन को मजबूर हैं।दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से झुलसने के कारण मनीष के दोनों हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। चिकित्सकीय उपचार के दौरान डॉक्टरों को उनके दोनों हाथ काटने पड़े, जिसके बाद वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए। परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और आजीविका चलाना अत्यंत कठिन हो गया। पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ मनीष ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी पीड़ा सुनाई और सहायता की गुहार लगाई।मनीष द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया कि उन्होंने समाजहित में चार बच्चों की जान बचाने का साहसिक कार्य किया, किंतु हादसे के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया। दोनों हाथ खो देने के कारण वे कोई रोजगार नहीं कर पा रहे हैं और परिवार के भरण—पोषण के लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है।प्रकरण को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल सहायता के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से मनीष शर्मा को राइफल क्लब फंड 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई, ताकि वे स्वरोजगार प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बन सकें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मनीष के परिवार को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाए, जिससे परिवार को स्थायी राहत मिल सके। साथ ही मनीष के बेटे की शिक्षा का संपूर्ण दायित्व जिला प्रशासन द्वारा वहन किए जाने का आश्वासन भी दिया गया, ताकि आर्थिक अभाव बच्चों के भविष्य में बाधा न बने। जिला प्रशासन द्वारा की गई इस संवेदनशील पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन न केवल समस्याओं को सुन रहा है, बल्कि पीड़ित परिवारों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का कार्य भी कर रहा है। मनीष शर्मा और उनका परिवार जिला प्रशासन के सहयोग से भावुक नजर आया तथा जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
May 24, 2026हत्यारोपी महिला का साथी शार्प शूटर पूर्व में ही हो चुका है अरेस्ट देहरादून। जाखन में एक साल पहले हुई कारोबारी की हत्या के मामले में लगातार फरार चल रही 25 हजार की ईनामी हत्यारोपी महिला को भी पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल हत्यारोपी महिला के शार्प शूटर साथी को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या के षडयंत्र में शामिल मृतक का सौतेला भाई अभी भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि बीते वर्ष 26 मई को जतिन कुमार निवासी जीएमएस रोड, देहरादून द्वारा थाना राजपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनके ममेरे भाई अजय भटेजा के निवास स्थान 58/1 कृष्णा विहार जाखन देहरादून में अज्ञात लोगों उनकी हत्या कर दी गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। हत्या के इस मामले में जांच में जुटी पुलिस टीम ने बीती 19 मई को एक सूचना के बाद घटना को अंजाम देने वाले मुज्जफरनगर के शातिर अपराधी राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा मृतक अजय भटेजा के भाई अमित भटेजा के कहने पर 26 मई 2025 को अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ मिलकर अजय भटेजा की तकिये से मुँह दबाकर हत्या करना स्वीकार किया गया। जिस पर तत्काल पुलिस ने हुमेरा उर्फ जोया की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे पुलिस ने देर रात एक सूचना के बाद सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में हत्यारोपी हुमेरा ने बताया कि वह राजन उर्फ जैकी की प्रेमिका है, तथा राजन को अमित भटेजा द्वारा अपने भाई अजय के साथ चल रहे प्रॉपर्टी के विवाद के चलते उसकी हत्या करने की सुपारी दी थी तथा उसके एवज में उसे अपने भाई की जाखन स्थित प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा देने की बात कही थी, जिसकी जानकारी राजन द्वारा मुझे दी गई थी तथा घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथ देहरादून चलने को कहा गया था योजना के मुताबिक वे सभी 25 मई 2025 को राजन उर्फ जैकी के एक दोस्त अक्षय, जिसको सहारनपुर मे गोली लगी थी तथा उसका इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा था, को देखने के बहाने देहरादून आये तथा रात्रि में चारों अजय बटेजा के जाखन स्थित घर में रूके, योजना के मुताबिक हुमेरा उर्फ जोया, अजय बटेजा के पास उसके घर पर रुकी और राजन तथा अमित उनके साथ आये राजन के एक अन्य साथी के साथ मसूरी रोड स्थित शराब के ठेके में शराब लेने चले गए, जहां आरोपी अमित द्वारा मृतक अजय भटेजा को पिलाने के लिए राजन को चार शराब की बोतले खरीद कर दी। आरोपियों की योजना थी कि पहले अजय भटेजा को शराब पिलाकर उससे जाखन तथा मसूरी स्थित प्रॉपर्टी के कागजात प्राप्त कर ले तथा उसके बाद उसकी हत्या कर दे। पर राजन द्वारा मृतक अजय भटेजा को शराब पिलाने के बाद बार बार उससे प्रॉपर्टी के कागजात मांगने पर भी जब अजय द्वारा प्रॉपर्टी के कागजात देने में आनाकानी की गई तो हत्यारोपी राजन द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी छाती पर चढ़कर तकिए से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी।