Home News Posts उत्तराखंड तमंचा, कारतूस व अन्य हथियारों सहित दो गिरफ्तार

तमंचा, कारतूस व अन्य हथियारों सहित दो गिरफ्तार

0
888

हरिद्वार। क्वांटम कॉलेज भगवानपुर के पास में फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, राड, कार व दो बाइक भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार बीती देर शाम थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि भगवानपुर टोल प्लाजा के पास छात्रो के दो गुटो के बीच झगडा हुआ था, वह लड़के अभी क्वाण्टम कॉलेज के सामने झगड़ने वाले है उनके पास अवैध अस्लहे व अन्य घातक हथियार भी है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो कवाण्टम कॉलेज के सामने सड़क पर कुछ लडके आपस में मारपीट कर रहे थे और एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से हाथ मे लिये हथियारो से मारपीट व तमंचो से फायर कर रहे थे। जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी हर्ष चौहान पुत्र विनय चौहान निवासी ग्राम पथरवा थाना बेहट सहारनपुर व ऋषि परिहार पुत्र महेन्द्र परिहार निवासी कंजा बाग चौराहा खटीमा उधम सिंह नगर, को एक तंमचे, कारतूस, स्टील का राड, दो बाइक व कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान मची अफरातफरी का फायदा उठाकर कुछ युवक भागने में कामयाब हुए है। बहरहाल पुलिस ने दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here