Home News Posts उत्तराखंड रेखा आर्या केस में पति हुआ फरार, बरेली से बैरंग लौटी पुलिस

रेखा आर्या केस में पति हुआ फरार, बरेली से बैरंग लौटी पुलिस

0
25

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा पति पर दर्ज कराए गए उत्पीड़न के केस में नया मोड़ आ गया है। आरोपी गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर अंडरग्राउंड हो गया है। उसे पकड़ने गई देहरादून पुलिस की टीम को बरेली से खाली हाथ लौटना पड़ा।
इस पूरे मामले की जांच कर रही एसआईटी प्रभारी जया बलोनी ने बताया कि नए राज्यपाल के देहरादून आगमन और शपथ ग्रहण समारोह की व्यस्तता के चलते बीते रोज मंत्री के बयान नहीं हो पाए थे। अब सोमवार दोपहर बाद रेखा आर्या के विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज होते ही गिरधारी ने अपना फोन बंद कर दिया है। कंपनियों और वायरल वीडियो को लेकर पूछताछ के लिए टीम बरेली स्थित उसके ठिकाने पर पहुंची थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। अब पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश की तैयारी में है।
वहीं दूसरी ओर देहरादून की एससी—एसटी स्पेशल कोर्ट ने गिरधारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। पंचम अपर सत्र न्यायाधीश अंजलि बेंजवाल ने कहा कि पत्नी के मंत्री पद का हवाला देकर गिरफ्तारी से बचने की दलील में दम नहीं है। कोर्ट में वह खुद हाजिर होने की बजाय अपने वकील के जरिए अर्जी लगवा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here