Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh बेटे की भविष्यवाणी गलत होने पर पुजारी की हत्या !

बेटे की भविष्यवाणी गलत होने पर पुजारी की हत्या !

0
22


मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर में 81 वर्षीय पुजारी देवानंद महाराज की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्याकांड में आरोपी जीशान और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पुजारी द्वारा बेटे के जन्म की भविष्यवाणी किए जाने के बावजूद घर में बेटी पैदा होने से नाराज होकर आरोपियों ने हत्या की साजिश रची थी। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी स्वामी देवनंदन उर्फ साधु देवानंद महाराज पिछले करीब 25 वर्षों से मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना कर रहे थे। बीती 13 अक्टूबर की रात उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि जीशान पुजारी के संपर्क में था। महाराज ने उसके घर बेटा पैदा होने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन करीब डेढ़ महीने पहले बेटी का जन्म हुआ। पुलिस के अनुसार, इसी बात से नाराज जीशान ने अपने पिता के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। वारदात वाली रात जीशान अपने पिता को बाइक पर बैठाकर मंदिर पहुंचा, जहां कहासुनी के बाद पुजारी को गोली मार दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद करने का दावा किया है। वहीं, एसएसपी सूरज राय ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here