Home News Posts उत्तराखंड सूर्य ग्रहण के कारण, देव दर्शन पर ब्रेक

सूर्य ग्रहण के कारण, देव दर्शन पर ब्रेक

0
695

सुबह चार बजे से शाम छह बजे तक बंद रहे कपाट

देहरादून। दीपावली के अगले दिन सूर्य ग्रहण के कारण आज सभी देवालयों के कपाट सुबह चार बजे से शाम छह बजे तक के लिए बंद कर दिए जाने के कारण श्रद्धालु देव दर्शन नहीं कर सके।
वर्तमान सूर्यग्रहण साल का अंतिम सूर्य ग्रहण है। हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा लेकिन सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले ही सूतक लग जाने के कारण पूजा अर्चना सहित सभी शुभ कार्य बंद कर दिए जाते हैं। भारत में सूर्य ग्रहण काल 4.42 बजे से शुरू होगा वही 6 बजे बाद समाप्त होगा। उत्तराखंड में आज सभी चारों धामों के कपाट सुबह 4 बजे से ही बंद कर दिए गए थे हालांकि धामों में देव दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं लेकिन 6 बजे से पहले वह दर्शन नहीं कर सकते हैं। सांयकाल सूर्य ग्रहण समाप्त होने पर शुद्धीकरण के बाद ही मंदिरों के कपाट खुले जाएंगे और सांयकालीन आरती में ही श्रद्धालु देव दर्शन कर सकेंगे।
धामों के धर्माचार्यों के अनुसार गंगोत्री यमुनोत्री और केदारनाथ धाम तथा बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह बजे से ही विधि विधान से बंद कर दिए गए उधर राजधानी देहरादून और हरिद्वार तथा ऋषिकेश सहित तमाम शहरों में मंदिरों के कपाट बंद रहे और पूजा—अर्चना नहीं की गई। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि दीपावली के अगले दिन मनाए जाने वाली गोवर्धन पूजा भी आज नहीं हो सकी। अब कल गोवर्धन व भ्ौया दूज का त्यौहार एक साथ मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here