Home News Posts उत्तराखंड ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 26 लोगों की मौत, मृतकों में 13 बच्चे...

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 26 लोगों की मौत, मृतकों में 13 बच्चे शामिल

0
647

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर आउटर क्षेत्र के साड़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दस से अधिक लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। सभी श्रद्धालु चंद्रिका देवी मंदिर से मुंडन संस्कार कराके वापस घर लौट रहे थे। मृतकों में 13 बच्चे और 13 महिलाएं शामिल हैं।
चश्मदीदों ने बताया कि वो लोग आराम से बैठकर आ रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सभी लोग पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। इनके साथ के तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि सभी लोग घाटमपुर के कोरथा गांव के रहने वाले हैं। घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट हॉस्पिटल रेफर किया गया है। देर रात सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। सभी को सुबह कोरथा गांव लाया गया।
थानेदार समेत पांच पुलिस कर्मी सस्पेंडः एडीजी भानु भाष्कर ने साड़ थाना प्रभारी आनंद पांडेय समेत 4 पीआरवी के जवानों को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद सही समय पर न पहुंचने पर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। घायल रामशंकर ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली आराम से सड़क पर चल रही थी। सामने से एक वाहन और आ रहा था। लाइट लगने की वजह से ड्राइवर को गड्ढा नहीं दिखाई दिया। जब चालक ने गड्ढ़ा देखा तो उसने बचाने की कोशिश की। इसी में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई और खंती में जाकर पलट गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here