महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

0
345


नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 153वीं जयंती है। इस मौके पर देश-विदेश में मौजूद करोड़ों लोग उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। नई दिल्ली स्थित राजघाट पर भी कई दिग्गज नेताओं ने उनकी समाधि पर पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे भी बापू की समाधि पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरिस ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर, हम महात्मा गांधी की जयंती, शांति का महत्व, सम्मान और सभी के लिए गरिमा का त्यौहार मनाते हैं।’ उन्होंने आगे लिखा कि, ‘हम इन वैल्यू को अपनाकर, आज के सभी संकटों को हरा सकते हैं। हमें अपनी संस्कृति और सीमाओं के परे काम करना होगा जिससे एक नए भविष्य का निर्माण होगा।’ राहुल गांधी इस वक्त कांग्रेस पार्टी की बहुउद्देशीय ‘भारत जोड़ो’ यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक के मैसूर में गांधी जयंती के कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया। यह कार्यक्रम बदनावेलु में आयोजित किया गया है। गांधी जयंती से एक दिन पहले शाम को राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने देश के नाम संदेश दिया। उन्होंने इस संदेश में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ‘गांधी जयंती हम सभी के लिए उनके प्रेरक जीवन के मूल्यों – शांति, समानता और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का अवसर है।’ उन्होंने यह भी कहा कि यह साल पूरे देश के लिए बहुत विशेष है। उन्होंने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्वस मना रहे हैं ऐसे में, ‘यह समय हम सभी के लिए गांधीजी के सपनों के भारत को आकार देने की दिशा में काम करने का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here