Home News Posts 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म, इलाज के दौरान मौत

10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म, इलाज के दौरान मौत

0
768

नई दिल्ली । उत्तर पूर्वी दिल्ली में कुकर्म के शिकार एक 10 साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे के साथ उसके तीन हमउम्र दोस्तों ने 12 दिन पहले इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी बच्चों में एक मृत बच्चे का चचेरा भाई भी शामिल है। कुकर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सभी आरोपियों की उम्र 10-12 साल है। बच्चे ने शनिवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। लड़के की मां ने कहा कि हम उसके साथ थे और फिर कुछ डॉक्टर आए। कहा कि उसका दिल धड़कना बंद हो गया है। उन्होंने बाहर इंतजार करने को कहा और कुछ मिनटों के बाद कहा कि वह नहीं रहा। बच्चे की मां ने कहा कि डॉक्टर ने हमें शुरू में कहा था कि हम उसे अगले हफ्ते घर ले जा सकेंगे। वह अचानक कैसे मर सकता है?
18 सितंबर को पूर्वी दिल्ली में तीन नाबालिगों ने लड़के के साथ कुकर्म किया था। इसके बाद बुरी तरह से पीटा भी था। 22 सितंबर को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा कि लड़के के प्राइवेट पार्ट में घाव इतने भीषण थे कि उन्हें 16 दिसंबर 2012 की निर्भया सामूहिक बलात्कार पीड़िता की याद दिला दी। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसके गुप्तांगों में नुकीली चीजें डाली गई थीं। पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर के रहने वाले लड़के के परिवार ने कहा कि उसे 18 सितंबर की शाम को क्रिकेट खेलने के बहाने पड़ोस के कुछ लड़कों ने बुलाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here