Home News Posts उत्तराखंड `दबंग’ के साथ तस्कर गिरफ्तार

`दबंग’ के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
537

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में जहरीली शराब कांड के बाद भी अवैध रूप से की जाने वाली शराब तस्करी नहीं थम रही है। आज तड़के पुलिस ने चैकिंग के दौरान यूपी की दबंग मार्का शराब व तस्करी में प्रयुक्त कार सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
दो रोज पहले हरिद्वार में हुए जहरीली शराब कांड के बावजूद उत्तराखण्ड में अवैध रूप से की जाने वाली शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। यहंा आज सुबह पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान कार सवार एक व्यक्ति को तीन पेटी दबंग मार्का शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान पुलिस को रेगूलेटर पुल के समीप एक संदिग्ध कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो कार सवार कार छोड़कर भागने लगा। इस पर पुलिस ने जब उसे दबोच कर कार की तलाशी ली तो उसमें रखी तीन पेटी दबंग मार्का शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित मलिक पुत्र उपेन्द्र मलिक निवासी ग्राम चोरावाला थाना ककरोली जिला मुजफ्फर नगर बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here