Home News Posts उत्तराखंड हरीश रावत ने तिरंगा लेकर हरिद्वार में निकाली तिरंगा यात्रा

हरीश रावत ने तिरंगा लेकर हरिद्वार में निकाली तिरंगा यात्रा

0
506

हरिद्वार। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस द्वारा हरिद्वार में देश जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दूसरे दिन आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत यात्रा में शामिल हुए। जिन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर हरकी पैड़ी से शिवमूर्ति चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा के दौरान हरीश रावत ने कहा कि हरकी पैड़ी तो सब के दिल में है। यह तिरंगा यात्रा है, अंग्रेजो भारत छोडो की कल 80वीं वर्षगाठ थी। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस द्वारा देश जोड़ो तिरंगा यात्रा प्रदेश की हर गली और गांव—गांव में निकाली जा रही है। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here