Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग के अपहरण में महिला सहित पांच गिरफ्तार

नाबालिग के अपहरण में महिला सहित पांच गिरफ्तार

0
638

हरिद्वार। नाबालिग युवती के अपरहण मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही कर एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नाबालिग को भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 26 मार्च को अनिता पत्नी प्रदीप निवासी मुजफ्फरनगर हाल हेत्तमपुर द्वारा थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया गया था कि एक व्यक्ति राजपाल व उसके साथियों ने उनकी नाबालिग बहन का अपहरण कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आज सुबह एक सूचना के आधार पर उक्त अपहरण में शामिल करण कश्यप पुत्र रामकुमार कश्यप निवासी पीलीभीत को लेबर चौक सिडकुल से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने नाबालिग अपहर्ता को बरामद कर आरोपी मोनू पुत्र अमर सिंह, राजपाल लोधी पुत्र रतिराम लोधी, नन्दलाल लोधी पुत्र गोकुल लोधी व लक्ष्मी पत्नी राजपाल लोधी को रिक्शा स्टैण्ड बहादराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में कार्यवाही कर उन्हे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here