Home News Posts उत्तराखंड अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित कार्यक्रम में ...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वामी अवधेशानंद होंगे मुख्य अतिथि

0
710

हरिद्वार। अमेरिका न्यूयार्क में 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में इस बार जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि मुख्य अतिथि होंगे। योग दिवस पर योग प्रदर्शन का विशाल कार्यक्रम टाइम्स स्कवायर पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन और यूएनओ के महासचिव एंटोनिओ गुटेरस के भी शामिल होने की उम्मीद है। न्यूयार्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास और प्रवासी भारतीय भी इस कार्यक्रम की तैयारियों मे लगे हुए हैं। स्वामी अवधेशानंद गिरि 14 जून को अमेरिका पंहुचंेंगे। 14 जून से वह वहां अनेक कार्यक्रमों मे भाग लेंगे। योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रहा है। स्वामी अवधेशानंद गिरि के योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम को लेकर न्यूयार्क के भारतीयों में बेहद उत्साह है। टाइम्स स्क्वायार पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरि योग के साथ भारतीय संस्कृति, जीवनमूल्यों, विश्वबंधुत्व और भारतीय लोकोपकारी दर्शन पर व्याख्यान देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here