छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर तैनात जवानों ने एक-दूसरे को मारी गोली, दोनों की मौत

0
320

बस्तर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामन आई है। जहां दो जवान आपसी विवाद के चलते भिड़ गए। इतना ही दोनों ने देखते ही देखते एक-दूसरे पर गोली भी चला दी। इस घटना में दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले के बाद अधिकारों में हड़कंप मच गया और वह तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों के दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि विवाद की मुख्य कारण क्या था। अधकारियों ने इसके बार में ज्यादा कुछ नहीं बताया है। दरअसल, यह घटना छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले की बताई जा रही है। जहां दोनों जवान नक्सल प्रभावित इलाके मरपल्ली पुलिस मदद केंद्र पर ड्यटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बुधवार शाम किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। धीरे-धीरे यह बात इतनी बढ़ गई की गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर अपनी सर्विस राइफल से गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर अधिकारी और वहां पर तैनात अन्य जवान मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े थे। आनन-फानन में दोनों के शव अस्पताल लेकर जा ही जा रहे थे कि दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद इस घटना की जानकारी सीनियर अफसरों को दी गई। वहीं स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here