हरिद्वार। न्यायालय के आदेश पर आश्रय गृह रावली महदूद रोशनाबाद भेजी गई एक किशोरी ने आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या किये जाने से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारियों ने आश्रय गृह पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार बहादराबाद क्षेत्र के बोंगला गांव की एक किशोरी 22 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे सहारनपुर के देवबंद से बरामद कर लिया गया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे मेडिकल होने तक रावली महदूद क्षेत्र के आश्रय गृह भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि किशोरी ने आज सुबह नाश्ता करने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। किशोरी का शव फांसी पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस पूरे मामले की जानकारी लेने में जुटी हुई है। उसके परिजनों को भी बुला लिया गया है। चूंकि, किशोरी को आश्रय गृह की देखरेख में दिया गया था, इसलिए इस पूरे मामले से आश्रय गृह प्रबंधन की कार्यश्ौली पर सवाल उठ रहे हैं।