त्रिपुरा में दोपहर 1 बजे तक 51.35 प्रतिशत मतदान हुआ

0
159


नई दिल्ली। त्रिपुरा में विधानसभा की 60 सीटों पर मतदान जारी है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 51.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने आरोप लगाते हुए कहा कि कहीं-कहीं बीजेपी की ओर से असामाजिक तत्व परेशानी खड़ी कर रहे हैं और लोगों को निर्भय होकर वोट डालने से रोक रहे हैं, लेकिन जनता वोट डालने की पूरी कोशिश कर रही है। त्रिपुरा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) जी. किरणकुमार दिनकरराव ने कहा कि मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं में उत्साह स्पष्ट देखा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा, इससे संकेत मिलता है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हो रहे हैं।
पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आईपीएफटी (इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) गठबंधन सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने की कोशिश में है. तो वहीं, वाम-कांग्रेस गठबंधन भी सत्ता छीनने की हरसंभव कोशिश में है। क्षेत्रीय संगठन टिपरा मोथा स्वायत्त परिषद चुनावों में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद विधानसभा के चुनाव मैदान में पहली बार उतरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here