Home News Posts उत्तराखंड प्रदर्शन के दौरान उपद्रव मचाने वाले 3 उपद्रवी गिरफ्तार

प्रदर्शन के दौरान उपद्रव मचाने वाले 3 उपद्रवी गिरफ्तार

0
184

देहरादून। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान उपद्रव मचाने वाले तीन उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसमें श्रमिकों की आड़ में कुछ उपद्रवी लोगों द्वारा फैक्ट्री परिसर व पुलिस पर पथराव किया गया। जिसके संबंध में थाना सेलाकुई पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, उक्त घटना में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष सेलाकुई को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग संगठित होकर कम्पनियों व मोहल्लो में जाकर, कम्पनियों में कार्य करने वाले श्रमिकों को भड़काते हुए फैक्ट्री जाने वाले लोगो को काम में जाने से रोकने के लिए उनके साथ जोर जबरदस्ती कर मारपीट पर उतारु हो रहे है। उक्त व्यक्तियों में से कुछ पूर्व में पत्थरबाजी की घटना में भी शामिल थे। उक्त सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर कुछ व्यक्तियों द्वारा एकराय व संगठित होकर शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जा रहा था, जो किसी प्रकार का संज्ञेय अपराध कारित कर सकते थे तथा पुनः पत्थर बाजी जैसी घटना व किसी अन्य प्रकार से लोक प्रशान्ति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न कर सकते थे, जिस पर पुलिस द्वारा मौके से 03 व्यक्तियों को ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मौहम्मद फरमान पुत्र इकराम, निवासी ग्राम मुर्तजापुर, थाना बेहट जिला सहारनपुर (उ.प्र.) हाल —जमनपुर, सेलाकुई, रोहित पुत्र दुर्गा प्रसाद, निवासी कल्याणपुर चकरतीर्थ, थाना जहानाबाद, जिला पीलीभीत, उ.प्र., हाल जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून, मनोज यादव पुत्र श्यामा यादव, निवासी नैनीडेनी थाना लारबाजार, जिला देवरिया उप्र, हाल बंजारागली, सेलाकुई, बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here