Home News Posts उत्तराखंड 273 नशीले इंजेक्शन सहित दो गिरफ्तार

273 नशीले इंजेक्शन सहित दो गिरफ्तार

0
673

उधमसिंहनगर। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कल देर शाम खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो नशा तस्करों को दबोच कर उनके पास से 273 नशीले इंजेक्शन बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार ए.डी.टी.एफ. टीम को बीते रोज सूचना मिली कि क्षेत्र में नशा तस्कर नशीले सामान की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए ए.डी.टी.एफ टीम द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान टीम को शिवनगर तिराहा ट्रा. कैम्प के समीप बाइक सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। टीम ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर उन्हे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान टीम द्वारा उनके पास से 273 नशीले इंजेक्शन बरामद किये। पूछताछ में उन्होने अपना नाम राजकुमार गंगवार उर्फ पुत्र अशोक गंगवार व सुरेश सागर पुत्र राम सिंह निवासी शिवनगर ट्रा.कैम्प ऊ.सिंह नगर बताया। बताया कि उनके गिरोह का सरगना खेडा रुद्रपुर निवासी किशन गंगवार पुत्र सत्यप्रकाश गंगवार है जो बहेडी व वरेली क्षेत्र से रोडवेज की बसों की माध्यम से नशीली दवाईयां व नशीले इन्जेक्शन भेजता है। किशन गंगवार पूर्व में माह जुलाई 2021 से थाना रुद्रपुर के एक अभियोग में फरार चल रहा था। तथा उस पर 10 हजार का ईनाम घोषित था को रुद्रपुर पुलिस द्वारा कल देर रात बरेली से गिरफ्तार किया गया है। बरामद नशीले इंजेक्शनों की कीमत 50 हजार रूपये आंकी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here