Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh 2 करोड़ की लूट का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

2 करोड़ की लूट का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

0
584

फिरोजाबाद। पुलिस कस्टडी से फरार 50 हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने देर शाम मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। आरोपी 2 करोड़ की लूट की घटना में शामिल था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। जिसकी पुलिस को तलाश थी।
जानकारी के अनुसार बीती शाम पुलिस को सूचना मिली कि फरार ईनामी बदमाश नरेश क्षेत्र में देखा गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया। जिसके बाद पुलिस व नरेश के बीच फिरोजाबाद के हलपुरा के पास मुठभेड़ शुरू हो गयी और दोनो ओर से फायंरिग शुरू हो गयी। काफी देर चली मुठभेड़ के बाद पुलिस की गोलियों से नरेश ढेर हो गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान नरेश की गोली से एएसपी अनुज चौधरी बाल—बाल बचे है। जिन्होने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी थी।
विदित हो कि बीते 30 सितंबर को फिरोजाबाद में गुजरात की कंपनी की एक कैश वैन से 2 करोड़ की डकैती की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने लूट में शामिल 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। जिनमें से 50 हजार का ईनामी नरेश पुलिस को चकमा देकर भागने ेमें कामयाब हो गया था। जिसे पुलिस ने देर शाम मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस ने उसके पास से 3 पिस्टल और लूटी गयी 20 लाख से ज्यादा की रकम भी बरामद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here