Home News Posts उत्तराखंड बाढ प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा हेतु 154.6 लाख रूपये स्वीकृत

बाढ प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा हेतु 154.6 लाख रूपये स्वीकृत

0
316
  • प्रथम किश्त के रूप में 61.85 लाख जारी

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाढ प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा हेतु 154.6 लाख रूपये की स्वीकृति देकर प्रथम किश्त के रूप में 61.85 लाख रूपये जारी कर दिये हैं।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा, आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा जनजीवन की रक्षा के लिए निरंतर ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद चम्पावत की टनकपुर तहसील अंतर्गत हुड्डी नदी के बाएं तट पर स्थित ग्राम बमनपुरी में प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा 154.63 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति क्षेत्र को बार—बार आने वाली बाढ़ से होने वाले संभावित जान—माल के नुकसान से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गठित मूल्यांकन एवं विभागीय समिति तथा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में योजना के विस्तृत प्रस्तुतीकरण के उपरांत बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों हेतु कुल 154.63 लाख (एक करोड़ चौवन लाख तिरसठ हजार रुपये मात्र) की स्वीकृति प्रदान की गई। परियोजना के त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कुल स्वीकृत धनराशि का 40 प्रतिशत, अर्थात् घ्61.85 लाख (इकसठ लाख पिच्चासी हजार रुपये मात्र) प्रथम किश्त के रूप में व्यय हेतु जारी किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि उक्त परियोजना के पूर्ण होने से ग्राम बमनपुरी एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को बाढ़ से होने वाले जान—माल के नुकसान से स्थायी सुरक्षा मिलेगी। साथ ही बाढ़ नियंत्रण कार्यों से कृषि भूमि की सुरक्षा, आवागमन में सुगमता तथा स्थानीय नागरिकों के दैनिक जीवन में स्थायित्व और सुधार सुनिश्चित होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आपदा जोखिम न्यूनीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी स्वीकृत परियोजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा, ताकि जनसामान्य को इसका अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here