बेंगलुरु में 13 स्कूलों को मिला ‘बम होने’ की धमकी वाला ईमेल

0
147


नई दिल्ली। बेंगलुरु में आज सुबह पुलिस विभाग की नींद उड़ गई। जब पुलिस को शहर के 13 स्कूलों में एक साथ बम होने की खबर दी गई । ये खबर ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी। इसमें कहा गया था कि स्कूल के परिसरों में बम रखा गया है। इस हैरान कर देने वाले मामले ने पुलिस को चौकन्ना कर दिया और तुरंत एक्शन लिया गया। इस धमकी के बाद पुलिस लगातार स्कूलों में तलाशी अभियान चला रही है।
बेंगलुरु पुलिस ने जानकारी दी है कि बेंगलुरु के करीब 13 स्कूलों में एक ईमेल मिला है। इस ईमेल में कहा गया है कि स्कूल परिसरों में बम रखा गया है। ईमेल मिलते ही प्रशासन को किसी बड़ी अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को तुरंत जानकारी भेजी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत एक्शन लिया और स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने बताया है कि वह धमकी भरे ईमेल के बाद सभी स्कूलों की तलाशी ले रही है। तलाशी अभियान में पुलिस को अब तक कुछ भी नहीं मिला है। पुलिस ने अनुमान लगाया है कि ये सूचना फर्जी कॉल की तरह लग रही है। उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में भी बेंगलुरु के कई स्कूलों को इसी तरह की ईमेल धमकियां मिली थीं लेकिन वे सभी अफवाह निकलीं। हालांकि, इसके बावजूद भी पुलिस तलाश जारी रखे हुए है। बीते रविवार को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को एक फोन कॉल आया जिसमें कॉलर ने मुंबई में आतंकी घुसे होने का दावा किया। कॉलर ने कहा को मानखुर्द के एकता नगर इलाके में 2-3 आतंकी हैं। हालांकि, पुलिस ने जब कॉलर की जानकारी को वेरिफाई किया तो ये जानकारी गलत निकली। जानकारी के मुताबिक, कल करने वाला शख्स नशे में धुत था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने आरोपी कॉलर को हिरासत में लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here