देहरादून। हुडदंग कर मौहल्लेे के लोगाें पर हमला करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि में कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुई कि गाँधी ग्राम मे दो पक्षो मे झगडा हो रहा है, सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी सदर तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर मय फोर्स के मौके पर पंहुचे, जहाँ पर मौहल्ले के लोग काफी बडी संख्या मे इकटृा हो रखे थे। मौके पर तनाव पूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस फोर्स द्वारा इकट्ठा भीड को तितर—बितर किया गया। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मौहल्ले मे रहने वाले दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था तथा इसी विवाद के चलते हरिनाथ उर्फ हन्ना, उसके भाई तथा 12—13 अन्य लोगो द्वारा दूसरी गली मे रह रहे एक व्यक्ति के घर पर झगडा करने के उद्वेश्य से पंहुचे तो हंगमा होता देख आस—पडोस के लोग बीच—बचाव के लिए पंहुच गये, जिस पर हरिनाथ के लोगो द्वारा बीच बचाव के लिए पहुचे व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए हमला कर दिया। घटना में लोगो को गम्भीर चोटे आयी। थाना पटेलनगर पुलिस को उक्त झगडे की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए बिना बिलम्ब किये मौके पर पंहुचकर तनावपूर्ण माहौल को शान्त कराते हुए मौहल्ले मे आक्रोशित भीड को तितर बितर किया और चोटिल मनोज शर्मा की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी के आदेशानुसार अलग—अलग चार टीमो का गठन किया गया। गठित टीमो द्वारा हुडदंग में शामिल व्यक्तियो के घरो मे देर रात्रि तक दबिशे देते हुए 05 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल शेष अन्य आरोपियों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपने नाम प्रवीण कुमार पुत्र सोवरन सिह, अर्जुन सिह पुत्र राधाकृष्ण, मन्नत गोस्वामी पुत्र किशन गोस्वामी, आर्यन ठाकुर पुत्र कमल किशोर, सन्दीप पुत्र प्रेमपाल सिह सभी निवासी गाँधी ग्राम निकट कल्याण आश्रम थाना कोतवाली नगर बताया।




