सहारनपुर विश्वविघालय का नाम होगा अब मां शाकुंभरी विश्व विघालय

0
637

देवबंद का नाम भी देववृंद करने पर विचार
लखनऊ। सहारपुर विश्वविघालय का नाम अब बदल दिया गया है। सहारनपुर विश्वविघालय को अब मां शाकुंभरी विश्वविघालय के नाम से जाना जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविघालय संशोधन विधेयक 2021 गुरुवार को राज्य विधानसभा में पारित कर दिया गया है। 3 सितंबर को इसे राज्यपाल केे पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। राज्यपाल के हस्ताक्षर होते ही उक्त प्रस्ताव का शासनादेश जारी हो जाएगा।
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का कहना है कि मां शाकुंभरी लाखों करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी है तथा सहारनपुर क्षेत्र की एक पहचान है। यहां यह उल्लेखनीय है कि चुनावी साल में रेलवे स्टेशनों, शहरों से लेकर अन्य कई संस्थानों के नाम बदलने की प्रक्रिया जारी है। अभी अलीगढ़ का नाम हरीगढ़ करने का प्रस्ताव भी सरकार के पास लंबित है वही देवबंद का नाम भी देववृंद किए जाने की चर्चा है। इस बाबत दून वैली मेल, से क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने बताया कि उन्होंने 2017 में भी यह मांग सदन में उठाई थी तथा अभी मुख्यमंत्री से उनकी इस पर वार्ता चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here