प्रेग्नेंट पत्नी को सर्विस रिवाल्वर से 3 गोलियंा मारकर दारोगा फरार

0
187

हमारे संवाददाता
झांसी। आपसी विवाद के दौरान अपनी प्रेग्नेट पत्नी को सर्विस रिवाल्वर से तीन गोलियंा मार कर दारोगा फरार हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहंा उसकी हालत चितंाजनक बनी हुई है। वहीं मामले में घायल पत्नी के मायके वालों का कहना है कि उन्होने अपनी बेटी की शादी में 40 लाख रूपये खर्च किये थे लेकिन फिर भी हमारा दामाद नाराज था और वह दहेज में और 50 सोने की अंगुठियंो की डिमांड कर रहा था।
मामला झांसी के उल्दन थाना की बंगरा चौकी का है। जानकारी के अनुसार यहंां चौकी प्रभारी शशांक मिश्रा ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को सर्विस रिवॉल्वर से तीन गोली मार दी। जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल हालत में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज शशांक मिश्रा की पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। बीती रात को भी कहासुनी हुई, जिसके बाद शशांक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी को तीन गोलियां मार दी और इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया। फिलहाल पुलिस आरोपी दारोगा शशांक मिश्रा की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी का ससुर भी यूपी पुलिस में दरोगा है। शशांक की पत्नी और मायके वालों का आरोप है कि आरोपी उनसे 50 सोने की अंगूठियां अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर दारोगा ने गोली मारी है। आरोपी दारोगा शशांक की 2021 में शालिनी रावत से शादी हुई थी। मायके वालों का कहना है कि उन्होने लगभग 40 लाख रुपये की शादी की थी। शादी के बाद भी शशांक अतिरिक्त दहेज की मांग करता था। घायल शालिनी ने बताया कि घर आते ही शशांक ने कहासुनी के बाद पिस्टल से फायरिंग करना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए मैं दूसरे के यहां भागी गनीमत रही कि गोली सीधे नहीं लगी। वहीं, शालिनी की मां ने कहा कि उन्होने दहेज में 25 लाख रुपये कैश दिया। उनसे इसके अतिरिक्त 50 सोने की अंगूठी मांगी गई थी बस वह नहीं दी तो शशांक भड़का हुआ था। जिस कारण उसने उनकी बेटी को गोली मार दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here