Home News Posts उत्तराखंड कॉलेज से 6 कंप्यूटर चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

कॉलेज से 6 कंप्यूटर चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

0
805

देहरादून। जीआरडी कालेज में छह कंप्यूटर चोरी मामले का पुलिस ने मात्र तीन घंटो में ही खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चुराये गये छह कंप्यूटर भी बरामद किये है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना राजपुर में अंकित अहूलूवलिया निवासी जीआरडी ग्रुप 214 राजपुर रोड द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि 11—12 अगस्त की रात अज्ञात चोरों द्वारा जीआरडी कालेज की पीछे खिडकी की जाली काटकर 6 कम्पयूटर चोरी कर लिए गये है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। चोरो की तलाश में जुटी पुलिस टीम को इस बीच सूचना मिली कि उक्त चोरी में शामिल चोर क्षेत्र में देखे गये है तथा वह चोरी किये गये कम्पयूटर को बेचने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान मैक्स अस्पताल से पहले पट्रोल पम्प के पास कच्चे मार्ग पर दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने चुराये गये छह कम्पयूटर भी बरामद किये। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उन्होने अपना नाम कपिल कुमार पुत्र हेमराज व अंकित कुमार पुत्र हरदयाल निवासी बिजनौर हाल काठबंगला बस्ती बताया। बताया कि हम चोरी करने वाले स्थान की दिन मे कबाड का काम करने वाले बनकर रेकी कर लेते है तथा रात को मौका पाकर उक्त स्थान पर चोरी की वारदात को अंजाम देते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here