हरिद्वार/देहरादून। ट्रेजरी कार्यालय में सुरक्षा पर तैनात सिपाही ने आज सुबह स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पाकर जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे व जांच शुरू कर दी गयी। वहीं आत्महत्या किस कारण की गयी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सिपाही सुनील कुमार हरिद्वार स्थित ट्रेजरी कार्यालय में सुरक्षा पर तैनात था। आज सुबह उसने सरकारी असलहे से अपने आपको को गोली मार ली। गोली चलने के आवाज सुनकर अन्य साथी एवं आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सिपाही मृत पड़ा मिला। मामले की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी गयी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की पड़ताल शुरू की। वहीं आत्महत्या के कारणों का पता नही लग पाया है। इस मामले में एसपी सिटी हरिद्वार कमलेश उपाध्याय का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नही लग सका है।



