Home Uncategorized भक्तो व मंदिर के पुजारी के बीच हुई मारपीट, वीडियो वायरल

भक्तो व मंदिर के पुजारी के बीच हुई मारपीट, वीडियो वायरल

0
479

हमारे संवाददाता
रुद्रप्रयाग। उखीमठ, तृतिय केदार तुंगनाथ धाम में भक्तों और मंदिर के पुजारी के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मंदिर के भीतर भक्तों और पुजारी के बीच दर्शनों को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि किसी भक्त ने पुजारी के सिर पर तांबे के लोटे से वार कर दिया । दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पुर्व जोधपुर राजस्थान से कुछ यात्री तुंगनाथ की यात्रा पर आए थे पुलिस के अनुसार यात्रियों और पुजारी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई पर आ गई मंदिर के भीतर पुजारी पर यात्री की ओर से तांबे के जल चढ़ाने वाले लोटे से भी प्रहार किया गया। दोनों पक्षों के बीच मंदिर प्रांगण में भी खूब बहस हुई। पंडित पक्ष ने लिखित तहरीर ऊखीमठ थाने में दी है जबकि यात्रियों ने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले यात्रियों और पुजारी के बीच विवाद हुआ था जिस नंबर से यात्रियों ने शिकायत कराई थी उससे संपर्क नहीं हो रहा है नंबर के मुताबिक यात्री जोधपुर राजस्थान के हैं पंडित पक्ष ने अपनी शिकायती पत्र लिखित रूप से दीया है और मामले की जांच की मांग की है। वारल वीडियो कुछ दिनों पुर्व का बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here