Home News Posts राष्ट्रीय टैक्ट्रर में बैठकर संसद पहुंचे राहुल गांधी

टैक्ट्रर में बैठकर संसद पहुंचे राहुल गांधी

0
1097

नई दिल्ली। विपक्ष किसान कानूनों के मुद्दे पर मनसून सत्र के दौरान जमकर हंगामा कर रहा है। इस बीच आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस किसान कानून विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुए।
राहुल गांधी आज खुद ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे। राहुल जिस ट्रैक्टर से संसद भवन पहुंचे उस पर लाके रंग का बोर्ड लगा था। जिसस पर ‘किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानून वापस लो, वापस लो’ लिखा है। संसद पहुंचकर राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, “हम किसानों का संदेश लेकर संसद आए हैं। किसानों की आवाज दबाई जा रही है। सरकार को कृषि कानून वापस लेने ही होंगे। ये कानून 2-3 बड़े उद्योगपतियों के लिए हैं। ये किसानों के फायदे के लिए नहीं हैं। ये काले कानून हैं।” कृषि कानून के मुद्दे पर आज भी संसद में जोरदार हंगामे के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here