Home News Posts राष्ट्रीय आतंकवादी बुरहान वानी के पिता ने एक स्कूल में फहराया तिरंगा

आतंकवादी बुरहान वानी के पिता ने एक स्कूल में फहराया तिरंगा

0
891

श्रीनगर। हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के पिता ने स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के एक स्कूल में रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराया । बुरहान वानी जुलाई 2016 में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। अधिकारियों ने बताया कि बुरहान वानी के पिता एक शिक्षक हैं और उन्होंने त्राल में गवर्मेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पूरा देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है और केन्द्र शासित प्रदेश के प्रशासन ने शिक्षा सहित सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। गौरतलब है कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को 8 जुलाई, 2016 को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। आतंकी बुरहाान करीब 15 साल की उम्र में ही हिजबुल से जुड़ गया था। जब बुरहान वानी की मौत हुई थी, तब घाटी पूरी तरह से अशांत हो गया था। कश्मीर में करीब पांच महीने तक अशांत माहौल रहा और इस दौरान सौ से अधिक आम नागरिक और जवान मारे गए और हजारों घायल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here