Home News Posts उत्तराखंड असम राइफल्स में तैनात उत्तराखण्ड के जवान की मौत

असम राइफल्स में तैनात उत्तराखण्ड के जवान की मौत

0
589

हमारे संवाददाता नैनीताल। असम राइफल्स में तैनात उत्तराखण्ड के जवान का अरुणाचल प्रदेश में निधन हो गया। जवान की मौत का कारण हृदयगति रूकना बताया जा रहा है। जिनकी पहचान शंकर दत्त पालीवाल के रूप में हुई है, जिनका परिवार हल्द्वानी के ऊंचापुल में रहता है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से भगवानपुर गनाई निवासी शंकर दत्त पालीवाल 40 असम राइफल्स में हवलदार थे और पिछले 2 साल से अरुणाचल प्रदेश में पोस्टेड थे। बताया जा रहा है बुधवार को कमांडेंट ने उनके बड़े भाई कैलाश पालीवाल को फोन किया और बताया कि शंकर दत्त पालीवाल की तबीयत खराब है। बाद में पता चला कि हृदयगति रुकने से शंकर दत्त पालीवाल का निधन हो गया। जिनका आज रानीबाग चित्रशिलाघाट पर अंतिम संस्कार किया जाएग। बताया जा रहा है कि शंकर दत्त पालीवाल का परिवार 2005 में रानीखेत से हल्द्वानी आ गया था। हल्द्वानी में उनकी पत्नी एक बेटा और एक बेटी रहते हैं। उनके निधन की खबर आने के बाद उनके घर पर कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here