Home News Posts उत्तराखंड प्रीतम होंगे नेता विपक्ष!

प्रीतम होंगे नेता विपक्ष!

0
1723

दिल्ली/देहरादून। नेता विपक्ष के चुनाव को लेकर 2 दिनों से जारी विचार मंथन के बाद प्रीतम सिंह का नाम फाइनल हो चुका है। वही अब नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश पर विचार विमर्श किया जा रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रीतम सिंह अब स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश की जगह नेता विपक्ष होंगे। बीते कल सभी विधायकों ने श्रीमती सोनिया गांधी को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। अब प्रीतम सिंह के नेता विपक्ष बनाए जाने के बाद उनकी जगह नए प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला लिया जाना बाकी है। प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री नवप्रभात व दो बार के विधायक गणेश गोदियाल व मनोज तिवारी के नाम शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रीतम सिंह को नेता विपक्ष बनाए जाने के बाद कुमाऊ से किसी ब्राह्मण चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है। नेता प्रतिपक्ष और नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा आज देर शाम तक की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here