देहरादून। संगीत इंडस्ट्रीज के उभरते हुए युवा कलाकार संगीतकार गुंजन डंगवाल का आज चंडीगढ़ के पास एक सड़क हादसे में निधन हो गया युवा संगीतकार संगीत को नई स्टाइल का स्वरूप प्रदान करने के लिए पहचाने जाते थे संगीतकार गुंजन डंगवाल के असमय निधन से उत्तराखंड में बड़ी क्षति पहुंची है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवा लोकगायक एवं संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल के सड़क हादसे में निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
बताया जाता है कि गुंजन रात के समय देहरादून के बंजारावाला स्थित टिहरी विस्थापित कॉलोनी के अपने घर से अपने दोस्त के पास चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे और अपनी स्विफ्ट कार में अकेले ही थे दुर्घटना सुबह 4:00 बजे के आसपास बताई जाती है दुर्घटना की सूचना मिलते हैं उनके पिता देहरादून से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं टिहरी,घनसाली के अखोडी गांव में जन्में गुंजन डंगवाल को बचपन से से गीत-संगीत का शोक था।
किशोर उपाध्याय ने गुंजन डंगवाल के निधन पर शोक जताया
देहरादून। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि गुंजन के जाने से टिहरी ने अपना एक होनहार बेटा, लोक संस्कृति ने अपना प्रिय ध्वज वाहक, संगीत की दुनिया ने अपना एक स्तम्भ खो दिया है। अभी तो वह कली था, पंखुडियाँ के रूप में विकसित होकर सुगन्ध फैलाने की अनन्त सम्भावनाओं को क्रूर काल ने डस लिया, एक होनहार को।
मैं डंगवाल परिवार को इस दारुण दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान की प्रभु से विनती करता हूं।