उधमसिंहनगर। अज्ञात कारणों से एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिव कुमार पुत्र स्व. कृष्णमोहन दास, मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और रुद्रपुर की सिडकुल के एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह लंबे समय से ट्रांजिट कैम्प में किराए पर रह रहा था। जिसने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है, बहरहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।




