Home News Posts उत्तराखंड गुलदार के हमले में युवक की मौत

गुलदार के हमले में युवक की मौत

0
35

नैनीताल। भीमताल विकासखंड अंतर्गत भघूनी गांव में गुलदार के आतंक ने एक और घर का चिराग बुझा दिया है। काठगोदाम के पास के इस गांव में आदमखोर गुलदार ने 30 वर्षीय युवक कमल सिंह बिष्ट को अपना निवाला बना लिया। सबसे भयावह बात यह है कि घटना गांव के भीतर, घर के बिल्कुल समीप हुई है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, भघूनी निवासी 30 वर्षीय कमल सिंह बिष्ट पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट, बीती देर शाम घर के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने पूरी रात उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आज सुबह जब ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की, तो जंगल में कमल सिंह का अधखाया हुआ शव बरामद हुआ।
भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर वन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि बीते दिन ही उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को क्षेत्र में आदमखोेर की सक्रियता की सूचना दी थी और ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद विभाग ने गश्त या पिंजरा लगाने जैसी कोई त्वरित कार्यवाही नहीं की, जिसका खामियाजा एक युवा किसान को अपनी जान देकर चुकाना पड़ है।
बता दें कि भघूनी और आसपास के क्षेत्र में यह पिछले कुछ समय में तीसरी बड़ी घटना है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक गुलदार को को आदमखोर घोषित कर ढेर नहीं किया जाता या पकड़ा नहीं जाता, वे शांत नहीं बैठेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here