हरिद्वार। देर रात एक युवक के सिर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गयी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक ने खुद को गोली मारी है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक फाइनेंस का कार्य करता था।
जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवेक दत्त शर्मा साऊथ सिविल लाइंस में अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ रहता था। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि युवक द्वारा खुद को गोली मार ली गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक वर्तमान में आजाद नगर में किराए पर रहता है साउथ सिविल लाइंस में उसका अपना घर था जिसमें वह अपने कुछ घनिष्ठ लोगों के साथ रहता था। बताया गया कि देर रात नशे की हालत में युवक ने पहले दीवारों में अपना सर मारा और फिर अलमारी में रखी पिस्टल से खुद को गोली मारने लगा मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन उसके बावजूद युवक ने ट्रिगर दबा दिया और एक गोली उसके सिर में लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रविन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है मामले की जांच की जा रही है।



