Home उत्तराखंड Chamoli पर्यटकों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

पर्यटकों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

0
687


चमोली। जोशीमठ ब्लॉक में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी गयी है। इस अवसर पर भारी सख्या में प्रकृति प्रेमी व पर्यटक मौजूद रहे।
उत्तराखंड के उच्च हिमालई भ्यूंडार वैली में स्थित यूनेस्को की विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क इस ग्रीष्मकाल के लिए पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आज से खुल गई है। जैव विविधता से भरी ब्रिटिश पर्वतारोही और वनस्पति विज्ञानी फ्रैंक स्मिथ की खोजी गयी इस घाटी में प्रकृति प्रेमियों को हिमालई फ्लोरा फ्यूना से लेकर प्राकृतिक नजारों का दीदार बेहद नजदीक से होता है।
चमोली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज से सैलानियों के लिए खोल दी गई है पहले ही दिन फूलों की घाटी के दीदार करने के लिए सैलानी पहुंचे हैं। इस दौरान वन विभाग ने सैलानियों का फूलों की घाटी के मुख्य गेट पर स्वागत भी किया। बता दें कि जून महीने में 62 सैलानियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन करवाया है। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी जहां 300 से अधिक देसी विदेशी फूल खिलते हैं इस घाटी का दीदार करने के लिए हजारों की संख्या में जून से लेकर अक्टूबर तक सैलानी पहुंचते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here