सीवर लाइन के काम में मलबे में दबे मजदूर, एक की मौत दूसरा घायल

0
423

देहरादून। सीवर लाइन में काम के दौरान मलबे की चपेट में आकर जहंा एक मजूदर की मौत हो गयी वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात मसूरी में सीवर लाइन डालते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। शहर के कैमल बैक रोड पर दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए. इस दौरान हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हा गया। दोनों मजदूर मूलरूप नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि बीती रात कैमल बैक रोड पर दुर्गा मंदिर के पास सीवर पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान पाइप लाइन डालते समय पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक से गिर गया. जिससे नेपाली मूल के दो मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने आनन फानन में दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी थी, जबकि, दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों मजदूरों को एंबुलेंस के जरिए मसूरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है। उप जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर मोहित कुमार ने बताया कि देर शाम को दो मजदूर 108 माध्यम से अस्पताल लाए गए थे। जिसमें से एक मजदूर की पहले ही मौत हो गई थी। जबकि, दूसरा घायल अवस्था में था। उन्होंने कहा कि गंभीर हालत को देखते हुए घायल मजदूर को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here