Home News Posts उत्तराखंड पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, गिरफ्तार

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, गिरफ्तार

0
254

हरिद्वार। अवैध संबधों में बाधक बन रहे पति की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती 18 मार्च कोे शाहपुर माडी के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर थाना पथरी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुखपाल निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेडा थाना पथरी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी रितु के रितिक नाम के एक व्यक्ति से अवैध सम्बन्ध थे। जिस कारण इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस पर पुलिस ने बीती रात अलग—अलग स्थानों से मृतक की पत्नी रितु एवं रितु के प्रेमी रितिक को हिरासत में लिया तथा हत्या करने के दौरान प्रयोग की गई कार को भी बरामद किया गया।
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया मृतक की पत्नी के रितिक से विवाहोत्तर संबंध थे लेकिन मृतक इन संबंधों के बीच रोढा बन रहा था। इस मूसीबत से पार पाने के लिए दोनों ने सुखपाल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और रितु के कहने पर रितिक ने सुखपाल की हत्या कर दी।


हत्या की वारदात को ऐसे दिया गया था अंजाम
हरिद्वार। अमृतसर पंजाब में नौकरी कर रहे मृतक सुखपाल को गांव में रह रही पत्नी ने यह कहकर घर बुलाया कि उसका कोई रिश्तेदार आ रखा है। सुखपाल जब पत्नी के कहने पर लक्सर बस अड्डे पर पहुंचा तो तय योजना के तहत कार सवार पत्नी के कथित प्रेमी रितिक ने उसे रिसीव किया। दोनों बस अड्डे से गांव के लिए निकले तो सुखपाल को अपनी बातों में फंसाकर रितिक ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर मुंह दबाकर सुखपाल की हत्या करने के बाद मृतक का शव माड़ी के पास फेंक दिया। सुखपाल को रास्ते से हटाने के बाद दोनों हत्यारों का मामला ठंडा होने पर शादी करने का प्लान था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here