विजन डॉक्यूमेंट बनाने को भाजपा लेगी समाज के विभिन्न वर्गों के सुझाव

0
270

देहरादून। भाजपा महानगर कल 15 जनवरी को महानगर के शिक्षा, विधि ,चिकित्सा , आर्थिक क्षेत्र,सैन्य पृष्ठभूमि अन्य क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों से कल महानगर कार्यालय पर आगामी विधानसभा चुनाव हेतु बनाए जाने वाले विजन डॉक्यूमेंट हेतु सुझाव एकत्रित करेगी।
भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सीताराम भटृ की अध्यक्षता में हुई बैठक में महानगर के पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प तथा मोर्चा की बैठक में तय किया गया कि 15 को महानगर की पांच विधानसभाओं में विगत कई दिनों से चलने वाले एलईडी वाहनों में रखी जन सुझाव पेटीयों के साथ ही महानगर के विभिन्न वर्गों के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को कार्यालय पर कोविड—प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आमंत्रित कर सुझाव लिए जाएंगे। महानगर अध्यक्ष सीताराम भटृ के अनुसार कार्यक्रम में सभी विधायक तथा विधानसभाओं के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार उपस्थित रहेंगे। महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल के अनुसार महानगर की पांचो विधानसभा सीटों पर आई दावेदारों की सूची पर कार्यकर्ताओं द्वारा की गई रायशुमारी को प्रदेश संगठन तक पैनल बनाने हेतु भेजा गया है।
बैठक में महामंत्री सतेंद्र नेगी, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ आनंद यादव, विधि प्रकोष्ठ संयोजक राजकुमार तिवारी, आर्थिक एवं उघोग व्यापार प्रकोष्ठ पंकज मेसोन, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक एल पी सेमवाल ,शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक पार्वती जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भटृ ,युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनिल बेदी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here