चोरी के आठ दुपहिया वाहन बरामद
हरिद्वार। वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुराये गये 8 दुपहिया वाहन बरामद हुए है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज एक सूचना के बाद कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा पनियाला लाठरदेवा तिराहा, रुड़की से 3 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, हिरासत में लिए गए आरोपियों के कब्जे से कुल 8 दोपहिया वाहन बरामद किए गए। जिनमें कोतवाली गंगनहर में पंजीकृत 4 वाहन अन्य 3 मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे चोरी किए गए वाहनों को शक्ति विहार के पास खंडहर में छुपाकर रखते थे तथा उन्हें मॉडिफाई कर बेचते थे। तीनों आरोपी नशे के आदी हैं जो अपनी नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए चोरियों को अंजाम देते थे, सभी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हनी कश्यप पुत्र स्व. मैनपाल कश्यप निवासी 348/22 पश्चिमी अम्बर तालाब, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार, सलमान पुत्र मेहरबान निवासी दून पब्लिक स्कूल के पीछे, हाजी वसी कॉलोनी, कोतवाली सिविल लाइंस, रुड़की व मयंक पुत्र अमरजीत निवासी कुएं वाली गली, पश्चिमी अम्बर तालाब, कोतवाली गंगनहर, रुड़की बताये जा रहे है।




