खाई में गिरा वाहन दो लोगों की मौत, 12 घायल

0
372
  • अंतिम संस्कार से लौट रहे थे वाहन सवार सभी लोग

चमोली। अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे लोगों के वाहन के खाई में गिर जाने से जहंा दो लोगों की मौत हो गयी वहीं 12 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतकों को अस्पताल पहुंचाया जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार नारायणबगड़ ब्लॉक के कफोली गांव में गुरुवार को एक महिला की मौत हो गई थी। जिसका अंतिम संस्कार करने ग्रामीण शुक्रवार सुबह नलगांव पिंडर नदी किनारे पहुंचे। अंतिम संस्कार के बाद वापस लौटते हुए नलगांव से एक किमी आगे कफोली की ओर टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 59 वर्षीय रघुबीर सिंह निवासी कफोली (नारायणबगड़) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 65 वर्षीय दयाल सिंह निवासी कफोली ने आज एम्स ले जाते समय दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक घायल जयवीर सिंह का ऑपरेशन महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है। अन्य का उपचार उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में चल रहा है। घायलों के नाम जयवीर सिंह, दिनेश सिंह, मनवर सिंह, कुलदीप सिंह (चालक), सचिन, रघुबीर सिंह, प्रवीण सिंह, दिव्या सिंह,बलबीर, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, व उमेद सिंह बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here