Home News Posts उत्तराखंड वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत दो गम्भीर घायल

वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत दो गम्भीर घायल

0
317



टिहरी। सड़क दुर्घटना में देर रात एक अनियंत्रित कार के खाई में गिर जाने से जहंा तीन लोगों की मौत हो गयी वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतकों व घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुचाया जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। कार सवार सभी लोग बारात में शामिल होने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात पावकी देवी मोटर मार्ग पर यह हादसा हुआ। वाहन में पाँच लोग सवार थे जो गुमानीवाला से नरेन्द्र नगर विकासखंड के नाई गाँव में बारात में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर कुंडिया गाँव के पास करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरा। थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। अंधेरा और दुर्गम पहाड़ी रास्ता होने की वजह से राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं। हादसे के बाद मौके पर हाहाकार मच गया। वाहन में सवार एक युवक ने गिरने के तुरंत बाद अपने दोस्त को कॉल कर घटना की जानकारी दी और लोकेशन भी भेजी। कुछ ही देर बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। दोस्त की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल तक पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद मृतको व घायलों को बाहर निकाला। एसडीआरएफ निरीक्षक कविन्द्र सजवाण ने पुष्टि की कि इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है और दो युवक गंभीर घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम निखिल रमोला पुत्र अनिल रमोला, उम्र 21 वर्ष निवासी श्यामपुर ऋषिकेश व तनुज पुंडीर ,उम्र 26 वर्ष निवासी श्यामपुर ऋषिकेश बताये जा रहे है। वहीं मृतको की पहचान विमल कण्डियाल पुत्र स्व. सूरवीर सिंह कण्डियाल, उम्र 31 वर्ष, राहुल कलुड़ा पुत्र स्व. रुस्तम सिंह कलुड़ा, उम्र 23 वर्ष व आशिष कलुड़ा पुत्र राजकुमार कलुड़ा, उम्र 26 वर्ष निवासी श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here