उत्तरकाशी : नाकुरी घाट से दो महिलाएं गंगा में बही

0
204
  • गुस्साएं लोगों ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया चक्का जाम

लोकेन्द्र सिंह बिष्ट

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के डंडा तहसील के नाकुरी में गंगाजी के जलस्तर बढ़ने से नाकुरी घाट से दो महिलाएं बह गई। मृतकों में कुंसी ग्रामसभा के भातुसेर के श्रीमती राजी देवी पत्नी जगमोहन सिंह नेगी वा कुमारी सोनम पुत्री शोबन सिंह नेगी हैं। राहत वा बचाव कार्य वा शवों की खोजबीन के लिए घटनास्थल पर एसडीआरएफ/ एनडीआरएफ और पुलिस बल तैनात है।
आज सावन का आखिरी सोमवार है। इसी के चलते श्रद्धालु लोग पवित्र स्नान और पवित्र जल भरने मां गंगा जी के तट पर आते है। इसी के चलते अचाननक मां गंगा जी में मनेरी वा जोशियाड़ा बैराज से अतिरित्तQ पानी छोड़ा जाता है। लेकिन इसकी सूचना जगह जगह लगे सूचना टावरों से दी तो जाती है, इसके बावजूद घटनाए घट जाती हैं।
जल विघुत निगम परियोजना की लापरवाही के खिलाफ और मृतकों को उचित मुआवजे की मांग को लेकर गुस्से में लोगों ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नाकुरी में 1 घंटे तक चक्का जाम किया। बाद में एसडीएम डुंडा नवाजिश खलिक ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मृतक आश्रितों को उचित मुआवजा देने के साथ सूजेवीएनएल के खिलाफ उचित कार्यवाही का भरोसा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here